This quiz contains 70 carefully selected multiple-choice questions (MCQ) with detailed explanations for each answer. Questions cover important topics from Geography.
Practice this online test to check your preparation, improve conceptual clarity, and track your score with explanations. All questions are accompanied by correct answers and explanatory notes for effective self-study and revision.
Use the interactive quiz interface above to solve one question at a time with timer, next/previous navigation and instant scoring. A complete list of all questions and answers is also provided below for quick reference and thorough revision.
50+ आर्थिक भूगोल MCQ हिंदी में (भारतीय एवं विश्व भूगोल) | UPSC Prelims Geography Questions with Answers
Difficulty
Hard
Num Questions
70
Points Per Question
1
Time Limit
60 minutes
All MCQ Questions with Answers and Explanations
प्रश्न 1: यदि किसी देश में ऊर्जा संक्रमण तीव्र गति से हो रहा हो, तो निम्नलिखित में से किस खनिज समूह का सामरिक महत्व अपेक्षाकृत अधिक बढ़ने की संभावना है?
सही उत्तर:
A
— बैटरी एवं स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी में प्रयुक्त महत्वपूर्ण (क्रिटिकल) खनिज
व्याख्या (Explanation):
ऊर्जा संक्रमण के दौरान जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटाकर नवीकरणीय ऊर्जा, विद्युत वाहनों (EVs) तथा ऊर्जा भंडारण प्रणालियों का विस्तार किया जाता है। इसके लिए महत्वपूर्ण (क्रिटिकल) खनिज, जैसे लिथियम, कोबाल्ट, निकेल, ग्रेफाइट, ताँबा तथा दुर्लभ मृदा तत्वकी मांग और सामरिक महत्व में उल्लेखनीय वृद्धि होती है, क्योंकि इनका उपयोग बैटरियों, सौर पैनलों, पवन टर्बाइनों, विद्युत मोटरों तथा अन्य स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में किया जाता है। इसलिए सही उत्तर A है।
प्रश्न 2: निम्नलिखित कथनों में सही उत्तर चुनिए— (1) औद्योगिक क्लस्टर नवाचार को प्रोत्साहित कर सकते हैं। (2) ज्ञान का अनौपचारिक आदान-प्रदान क्लस्टर की एक प्रमुख विशेषता है। (3) क्लस्टर प्रभाव केवल बड़े उद्योगों तक सीमित होता है।
सही उत्तर:
C
— केवल 1 और 2
व्याख्या (Explanation):
कथन 1 और 2 सही है। कथन 3 गलत है, क्योंकि क्लस्टर प्रभाव केवल बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं होता; सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSMEs) भी साझा अवसंरचना, कुशल श्रम, आपूर्ति शृंखला तथा बाजार तक बेहतर पहुँच का लाभ उठाते हैं।
प्रश्न 3: दिल्ली–मुंबई, चेन्नई–बेंगलुरु तथा अमृतसर–कोलकाता आर्थिक गलियारों का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
सही उत्तर:
C
— औद्योगिक, लॉजिस्टिक एवं आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना
व्याख्या (Explanation):
दिल्ली–मुंबई, चेन्नई–बेंगलुरु तथा अमृतसर–कोलकाता आर्थिक गलियारे का उद्देश्य केवल परिवहन अवसंरचना का विकास करना नहीं, बल्कि औद्योगिक विकास, लॉजिस्टिक्स दक्षता, निवेश आकर्षित करना, माल परिवहन को सुगम बनाना तथा क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना है। इन गलियारों के माध्यम से औद्योगिक क्लस्टरों, विनिर्माण केंद्रों और बाजारों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित किया जाता है, जिससे आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है। इसलिए सही उत्तर C है।
प्रश्न 4: निम्नलिखित पेट्रोलियम परिशोधन में से कौन-से स्थल-आधारित रिफाइनरी हैं? (1) जामनगर (2) बरौनी (3) मथुरा (4) पानिपत
सही उत्तर:
C
— केवल 2, 3 और 4
व्याख्या (Explanation):
बरौनी (बिहार), मथुरा (उत्तर प्रदेश) तथा पानिपत (हरियाणा) अंतर्देशीय (स्थल-आधारित) पेट्रोलियम रिफाइनरियाँ हैं। इन तक कच्चा तेल मुख्यतः पाइपलाइन के माध्यम से पहुँचाया जाता है। इसके विपरीत जामनगर (गुजरात) समुद्र तट पर स्थित एक तटीय (Coastal) रिफाइनरी है, जहाँ कच्चे तेल का आयात समुद्री मार्ग से आसानी से किया जाता है। इसलिए स्थल-आधारित रिफाइनरियाँ केवल 2, 3 और 4 हैं। अतः सही उत्तर C है।
प्रश्न 5: निम्नलिखित कथनों में सही उत्तर चुनिए— (1) कोल्ड चेन अवसंरचना कृषि उपज के अपव्यय को कम करने में सहायक हो सकती है। (2) कोल्ड चेन का महत्व केवल निर्यात के लिए होता है।
सही उत्तर:
B
— केवल 1 सही है; 2 गलत है।
व्याख्या (Explanation):
1 सही हैं, कोल्ड स्टोरेज एवं शीत परिवहन से नाशवान कृषि उत्पाद सुरक्षित रहते हैं। 2 गलत हैं, घरेलू आपूर्ति शृंखला के लिए भी कोल्ड चेन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 6: निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सही हैं? (1) किसी उद्योग की अवस्थिति में समय के साथ "बाजार निकटता" का महत्व बढ़ सकता है। (2) ई-कॉमर्स एवं त्वरित वितरण ने कुछ उद्योगों में उपभोक्ता बाजार के समीप वेयरहाउस एवं वितरण केंद्रों की आवश्यकता बढ़ाई है। (3) बाजार-उन्मुख उद्योगों की अवस्थिति पर उपभोक्ता मांग का प्रभाव नहीं पड़ता।
सही उत्तर:
C
— केवल 1 और 2
व्याख्या (Explanation):
1 सही हैं, आधुनिक अर्थव्यवस्था में बाजार की निकटता का महत्व कई उद्योगों के लिए बढ़ा है। 2 सही हैं, ई-कॉमर्स ने शहरी लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग के स्वरूप को बदला है। 3 गलत हैं, बाजार-उन्मुख उद्योग उपभोक्ता मांग से ही प्रभावित होते हैं।
प्रश्न 7: निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सही हैं? (1) बंदरगाह किसी क्षेत्र के पृष्ठप्रदेश (हिंटरलैंड) से आर्थिक रूप से जुड़े होते हैं। (2) बेहतर बंदरगाह संपर्कता निर्यात क्षमता बढ़ाने में सहायक हो सकती है। (3) पृष्ठप्रदेश (हिंटरलैंड) का विकास बंदरगाह गतिविधियों को भी प्रभावित कर सकता है। उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
सही उत्तर:
D
— 1, 2 और 3
व्याख्या (Explanation):
तीनों कथन सही हैं। पृष्ठप्रदेश (हिंटरलैंड) वह आंतरिक क्षेत्र होता है जो किसी बंदरगाह से आर्थिक रूप से जुड़ा रहता है। बंदरगाह और उसके पृष्ठप्रदेश के बीच वस्तुओं, संसाधनों तथा व्यापार का परस्पर निर्भर संबंध होता है। बेहतर बंदरगाह संपर्कता निर्यात-आयात को बढ़ावा देती है, जबकि पृष्ठप्रदेश में उद्योग, कृषि एवं परिवहन अवसंरचना के विकास से बंदरगाह की गतिविधियाँ और व्यापारिक महत्व भी बढ़ता है।
प्रश्न 8: यदि किसी क्षेत्र में भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा हो, तो निम्नलिखित में से कौन-सा दीर्घकालीन परिणाम सबसे अधिक संभावित है?
सही उत्तर:
B
— कृषि लागत एवं जल-ऊर्जा व्यय बढ़ सकते हैं।
व्याख्या (Explanation):
गहरे जल स्तर से पानी निकालने में अधिक ऊर्जा लगती है, जिससे सिंचाई लागत बढ़ती है।
प्रश्न 9: निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति किसी क्षेत्र में लॉजिस्टिक हब के विकास की संभावना को सर्वाधिक बढ़ाती है?
सही उत्तर:
A
— प्रमुख परिवहन मार्गों एवं बाजारों के संगम पर स्थित होना।
व्याख्या (Explanation):
लॉजिस्टिक हब सामान्यतः सड़क, रेल, बंदरगाह, हवाई अड्डे एवं बड़े बाजारों के संपर्क बिंदुओं पर विकसित होते हैं।
प्रश्न 10: यदि किसी देश में कृषि उत्पादकता बढ़ती है, परंतु कृषि रोजगार का अनुपात घटता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा निष्कर्ष सर्वाधिक उपयुक्त होगा?
सही उत्तर:
D
— कृषि में यंत्रीकरण एवं संरचनात्मक परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही हो सकती है।
व्याख्या (Explanation):
उच्च उत्पादकता के साथ कम श्रम भागीदारी अक्सर यंत्रीकरण एवं आर्थिक संरचना में परिवर्तन का संकेत होती है।
प्रश्न 11: निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सही हैं? (1) किसी क्षेत्र में औद्योगिक संकेन्द्रण से भूमि एवं आवास लागत बढ़ सकती है। (2) अत्यधिक संकेन्द्रण से प्रदूषण एवं अवसंरचनात्मक दबाव बढ़ सकता है। (3) औद्योगिक संकेन्द्रण का अर्थ हमेशा औद्योगिक दक्षता में कमी होना है।
सही उत्तर:
B
— केवल 1 और 2
व्याख्या (Explanation):
कथन 1 सही है, क्योंकि उद्योगों के संकेन्द्रण से भूमि की मांग और भूमि के मूल्य में वृद्धि होती है। कथन 2 सही है, क्योंकि औद्योगिक संकेन्द्रण के कारण प्रदूषण बढ़ सकता है तथा शहरी अवसंरचना पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। कथन 3 गलत है, क्योंकि प्रारंभिक चरणों में उद्योगों का संकेन्द्रण समूहन अर्थव्यवस्थाएँ उत्पन्न करता है, जिससे उत्पादन लागत घटती है, संसाधनों का बेहतर उपयोग होता है और उद्योगों की कार्यकुशलता बढ़ती है।
प्रश्न 12: निम्नलिखित में से कौन-सा परिवर्तन ऊर्जा संक्रमण की सफलता का सबसे उपयुक्त संकेतक माना जाएगा?
सही उत्तर:
B
— ऊर्जा मिश्रण में नवीकरणीय स्रोतों की हिस्सेदारी का बढ़ना।
व्याख्या (Explanation):
ऊर्जा संक्रमण का उद्देश्य विविध एवं स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों की हिस्सेदारी बढ़ाना है, न कि किसी एक स्रोत पर निर्भर होना।
प्रश्न 13: निम्नलिखित कथनों में सही उत्तर चुनिए— (1) कृषि विविधीकरण सदैव खाद्यान्न उत्पादन में कमी लाता है। (2) कृषि विविधीकरण किसानों की आय जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है।
सही उत्तर:
B
— केवल 2
व्याख्या (Explanation):
कथन 1 गलत हैं, विविधीकरण का अर्थ खाद्यान्न त्यागना नहीं है। कथन 2 सही हैं, विभिन्न फसलें एवं गतिविधियाँ जोखिम कम करती हैं।
प्रश्न 14: निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति किसी क्षेत्र में औद्योगिक डी-लोकेशन को सर्वाधिक बढ़ावा दे सकती है?
सही उत्तर:
D
— उत्पादन लागत में निरंतर वृद्धि तथा वैकल्पिक क्षेत्रों का अधिक प्रतिस्पर्धी बनना
व्याख्या (Explanation):
जब किसी क्षेत्र में लागत बढ़ती है और अन्य क्षेत्रों में बेहतर लागत लाभ उपलब्ध होते हैं, तो उद्योग स्थानांतरित हो सकते हैं।
प्रश्न 15: उच्च जनसंख्या घनत्व, सीमित कृषि भूमि, विकसित सिंचाई तथा उन्नत कृषि तकनीक वाले क्षेत्र में सबसे अधिक संभावित कृषि प्रणाली कौन-सी होगी?
सही उत्तर:
A
— सघन कृषि
व्याख्या (Explanation):
उच्च जनसंख्या दबाव एवं सीमित भूमि की स्थिति में प्रति इकाई भूमि अधिक उत्पादन प्राप्त करने हेतु सघन कृषि विकसित होती है।
प्रश्न 16: निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सही हैं? (1) किसी उद्योग की अवस्थिति में परिवहन लागत का महत्व परिवहन प्रौद्योगिकी में सुधार के साथ कम हो सकता है। (2) डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार से कुछ उद्योगों की अवस्थिति प्राकृतिक संसाधनों की अपेक्षा कुशल मानव संसाधन पर अधिक निर्भर हो गई है। (3) सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सभी उद्योग संसाधन-स्वतंत्र हो चुके हैं।
सही उत्तर:
A
— केवल 1 और 2
व्याख्या (Explanation):
कथन 1 सही हैं, बेहतर परिवहन से दूरी का आर्थिक प्रभाव कई उद्योगों के लिए कम हुआ है। कथन 2 सही हैं, ज्ञान-आधारित उद्योग मानव पूंजी पर अधिक निर्भर हैं। कथन 3 गलत हैं, आईटी उद्योग भी ऊर्जा, डेटा अवसंरचना, दूरसंचार एवं नियामकीय ढाँचे पर निर्भर रहते हैं।
प्रश्न 17: पुणे, चेन्नई तथा गुरुग्राम की समान औद्योगिक विशेषता क्या है?
सही उत्तर:
B
— ऑटोमोबाइल एवं ऑटो-कम्पोनेंट उद्योग के प्रमुख केंद्र
व्याख्या (Explanation):
पुणे (महाराष्ट्र), चेन्नई (तमिलनाडु) तथा गुरुग्राम (हरियाणा) भारत के प्रमुख ऑटोमोबाइल एवं ऑटो-कम्पोनेंट उद्योग केंद्र हैं। इन क्षेत्रों में अनेक घरेलू एवं बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनियों के संयंत्र, सहायक (ऑटो-कम्पोनेंट) उद्योग तथा विकसित औद्योगिक अवसंरचना उपलब्ध है। इसी कारण ये भारत के प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण क्लस्टरों के रूप में विकसित हुए हैं। अतः सही उत्तर B है।
प्रश्न 18: निम्नलिखित नदी-घाटी परियोजनाओं में से कौन-सी असंगत है?
सही उत्तर:
D
— इंदिरा सागर — गोदावरी
व्याख्या (Explanation):
इंदिरा सागर परियोजना नर्मदा नदी पर स्थित है, गोदावरी पर नहीं। अन्य तीन युग्म सही हैं।
प्रश्न 19: सूरत, तिरुपुर तथा लुधियाना की समान आर्थिक विशेषता क्या है?
सही उत्तर:
B
— वस्त्र एवं परिधान उद्योग के महत्वपूर्ण केंद्र
व्याख्या (Explanation):
सूरत, तिरुपुर तथा लुधियाना तीनों भारत के प्रमुख वस्त्र एवं परिधान उद्योग केंद्र हैं। सूरत (गुजरात) सिंथेटिक वस्त्र एवं कृत्रिम रेशम उद्योग के लिए, तिरुपुर (तमिलनाडु) निटवेयर एवं रेडीमेड परिधान निर्यात के लिए तथा लुधियाना (पंजाब) ऊनी वस्त्र, होजरी एवं परिधान उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए सही उत्तर B है।
प्रश्न 20: निम्नलिखित राज्यों में से कौन-सा प्राकृतिक गैस उत्पादन के लिए अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध है?
सही उत्तर:
D
— राजस्थान
व्याख्या (Explanation):
गुजरात, असम तथा कृष्णा–गोदावरी बेसिन (आंध्र प्रदेश) भारत के प्रमुख प्राकृतिक गैस उत्पादक क्षेत्रों में आते हैं। राजस्थान में प्राकृतिक गैस का उत्पादन होता है, परंतु राष्ट्रीय स्तर पर इसका योगदान अपेक्षाकृत कम है; इसलिए यह सही उत्तर है।
प्रश्न 21: भारत के निम्नलिखित नदी–बंदरगाह संबंधों में सही उत्तर चुनिए— (1) कोलकाता — हुगली (2) पारादीप — महानदी (3) कांडला — नर्मदा (4) कोचीन — गोदावरी
सही उत्तर:
B
— केवल 1 और 2
व्याख्या (Explanation):
कोलकाता बंदरगाह हुगली नदी पर स्थित है। पारादीप बंदरगाह महानदी डेल्टा क्षेत्र के निकट स्थित है, अतः इसे महानदी से संबद्ध माना जाता है। कांडला (दीनदयाल बंदरगाह) कच्छ की खाड़ी पर स्थित है, न कि नर्मदा नदी पर। कोचीन बंदरगाह वेम्बनाड झील एवं अरब सागर तट पर स्थित है, गोदावरी पर नहीं।
प्रश्न 22: भारत के मानचित्र में पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी राजस्थान में से हरित क्रांति का सर्वाधिक प्रभाव किस क्षेत्रीय समूह पर पड़ा?
सही उत्तर:
A
— पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश
व्याख्या (Explanation):
हरित क्रांति का सर्वाधिक प्रभाव सिंचित उत्तर-पश्चिमी भारत में देखा गया।
प्रश्न 23: भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों की एक समान आर्थिक-भौगोलिक विशेषता क्या है? (1) झारखंड–ओडिशा लौह-अयस्क पट्टी (2) छत्तीसगढ़ का दुर्ग–बस्तर क्षेत्र (3) कर्नाटक का बेल्लारी–होस्पेट क्षेत्र
सही उत्तर:
B
— लौह एवं इस्पात उद्योग के विकास के लिए अनुकूल खनिज आधार
व्याख्या (Explanation):
तीनों क्षेत्र लौह-अयस्क से समृद्ध हैं तथा भारत के लौह एवं इस्पात उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रश्न 24: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सतत कृषि की अवधारणा के सर्वाधिक निकट है?
सही उत्तर:
A
— ऐसी कृषि जिसमें उत्पादन, संसाधन संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन के बीच दीर्घकालीन सामंजस्य स्थापित किया जाए।
व्याख्या (Explanation):
सतत कृषि का उद्देश्य उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक व्यवहार्यता तथा सामाजिक स्वीकार्यता के बीच संतुलन स्थापित करना है। यह केवल जैविक खेती का पर्याय नहीं है।
प्रश्न 25: निम्नलिखित में से कौन-सा कारक औद्योगिक प्रदूषण को कम करने में सबसे अधिक सहायक हो सकता है?
सही उत्तर:
B
— स्वच्छ प्रौद्योगिकी एवं ऊर्जा-दक्ष उत्पादन प्रक्रियाओं का उपयोग।
व्याख्या (Explanation):
स्वच्छ तकनीक, अपशिष्ट प्रबंधन एवं ऊर्जा दक्षता औद्योगिक प्रदूषण को कम करने के प्रमुख उपाय हैं।
प्रश्न 26: निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? (1) किसी क्षेत्र की ऊर्जा सुरक्षा केवल ऊर्जा उत्पादन पर निर्भर करती है। (2) ऊर्जा स्रोतों का विविधीकरण ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत कर सकता है।
सही उत्तर:
B
— केवल 2
व्याख्या (Explanation):
कथन (1) गलत है क्योंकि ऊर्जा सुरक्षा केवल उत्पादन पर निर्भर नहीं करती; इसमें आयात स्रोतों का विविधीकरण, भंडारण, वितरण तंत्र, ऊर्जा दक्षता तथा ऊर्जा अवसंरचना भी महत्वपूर्ण हैं। कथन (2) सही है क्योंकि विभिन्न ऊर्जा स्रोतों का उपयोग किसी एक स्रोत पर निर्भरता कम करता है तथा ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाता है।
प्रश्न 27: निम्नलिखित में से कौन-सा उद्योग–प्रमुख अवस्थिति कारक युग्म सही सुमेलित है? (1) सीमेंट उद्योग - चूना पत्थर की उपलब्धता (2) जूट उद्योग - केवल शुष्क जलवायु (3) आईटी उद्योग - लौह अयस्क की उपलब्धता (4) चीनी उद्योग - समुद्री बंदरगाह की निकटता
सही उत्तर:
A
— केवल 1
व्याख्या (Explanation):
1 सही है क्योंकि सीमेंट उद्योग का प्रमुख कच्चा माल चूना पत्थर है, इसलिए इसकी उपलब्धता अवस्थिति का प्रमुख कारक होती है। 2 गलत है क्योंकि जूट उद्योग मुख्यतः कच्चे जूट, श्रम एवं परिवहन की उपलब्धता पर निर्भर करता है। 3 गलत है क्योंकि आईटी उद्योग ज्ञान, कुशल मानव संसाधन, डिजिटल अवसंरचना एवं संचार सुविधाओं पर आधारित होता है। 4 गलत है क्योंकि चीनी उद्योग का प्रमुख अवस्थिति कारक गन्ना उत्पादक क्षेत्र के निकट होना है।
प्रश्न 28: निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सही हैं? (1) किसी उद्योग की अवस्थिति समय के साथ बदल सकती है। (2) परिवहन एवं संचार प्रौद्योगिकी में सुधार उद्योगों के स्थानिक वितरण को प्रभावित कर सकता है। (3) सभी उद्योग आज भी केवल कच्चे माल के स्रोत के निकट ही स्थापित किए जाते हैं।
सही उत्तर:
D
— केवल 1 और 2
व्याख्या (Explanation):
कथन 1 सही हैं, तकनीक, बाजार, नीतियों एवं लागत संरचना में परिवर्तन से उद्योगों की अवस्थिति बदल सकती है। कथन 2 सही हैं, बेहतर परिवहन एवं ICT उद्योगों को अधिक लचीला बनाते हैं। कथन 3 गलत हैं, आधुनिक उद्योग अनेक अन्य कारकों (श्रम, बाजार, ऊर्जा, ज्ञान, लॉजिस्टिक्स आदि) से भी प्रभावित होते हैं।
प्रश्न 29: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन औद्योगिक क्लस्टर की अवधारणा को सर्वोत्तम रूप से व्यक्त करता है?
सही उत्तर:
C
— किसी क्षेत्र में परस्पर संबंधित उद्योगों एवं सहायक गतिविधियों का भौगोलिक संकेन्द्रण।
व्याख्या (Explanation):
औद्योगिक क्लस्टर में मुख्य उद्योग, सहायक उद्योग, सेवा प्रदाता एवं कुशल श्रम का स्थानीय संकेन्द्रण होता है। इससे लागत कम होती है और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ती है।
प्रश्न 30: निम्नलिखित में से कौन-सी कृषि प्रणाली सामान्यतः भूमि पर अधिक श्रम एवं पूँजी निवेश की विशेषता रखती है?
सही उत्तर:
B
— सघन कृषि
व्याख्या (Explanation):
सघन कृषि में प्रति इकाई भूमि अधिक श्रम, पूँजी एवं तकनीक का उपयोग किया जाता है। विस्तृत कृषि में भूमि अधिक एवं श्रम अपेक्षाकृत कम होता है।
प्रश्न 31: यदि किसी क्षेत्र में लगातार भूजल दोहन बढ़ता जाए और पुनर्भरण अपर्याप्त रहे, तो निम्नलिखित में से कौन-सा परिणाम सबसे अधिक संभावित है?
सही उत्तर:
C
— जल संकट एवं कृषि लागत दोनों बढ़ सकते हैं।
व्याख्या (Explanation):
अत्यधिक भूजल दोहन से जल-स्तर नीचे जाता है। अधिक गहराई से जल निकालने में अधिक ऊर्जा एवं लागत लगती है। इससे कृषि पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।
प्रश्न 32: यदि किसी देश में कृषि योग्य भूमि सीमित हो, परंतु जनसंख्या अधिक हो, तो दीर्घकाल में खाद्य सुरक्षा बनाए रखने के लिए सबसे उपयुक्त रणनीति कौन-सी होगी?
सही उत्तर:
A
— कृषि उत्पादकता एवं संसाधन उपयोग दक्षता में वृद्धि करना
व्याख्या (Explanation):
भूमि सीमित होने पर उत्पादन बढ़ाने का सबसे टिकाऊ उपाय प्रति इकाई क्षेत्र उत्पादकता बढ़ाना है। B व्यवहारिक नहीं हो सकता। C दीर्घकालीन खाद्य सुरक्षा के लिए जोखिमपूर्ण है। D खाद्य उपलब्धता को प्रभावित कर सकता है।
प्रश्न 33: निम्नलिखित में से कौन-सा कारक किसी क्षेत्र में उच्च-मूल्य बागवानी के विकास के लिए सबसे अधिक अनुकूल माना जाता है?
सही उत्तर:
A
— शीत-श्रृंखला, तीव्र परिवहन एवं बाजार तक शीघ्र पहुँच
व्याख्या (Explanation):
उच्च-मूल्य एवं शीघ्र नष्ट होने वाले उत्पादों के लिए कोल्ड चेन, प्रसंस्करण एवं तेज परिवहन अत्यंत आवश्यक हैं।
प्रश्न 34: निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति सतत संसाधन उपयोग का सर्वोत्तम उदाहरण है?
सही उत्तर:
D
— संसाधनों का वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार उपयोग करते हुए भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं को भी सुरक्षित रखना
व्याख्या (Explanation):
सतत संसाधन उपयोग का अर्थ है वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं की पूर्ति इस प्रकार करना कि भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं से समझौता न हो। विकल्प D इसी सिद्धांत को दर्शाता है। अन्य विकल्प या तो संसाधनों के अत्यधिक दोहन अथवा अव्यावहारिक पूर्ण संरक्षण को दर्शाते हैं।
प्रश्न 35: किसी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में बॉक्साइट उपलब्ध है, परंतु विद्युत ऊर्जा अत्यंत महँगी है। ऐसी स्थिति में निम्नलिखित में से कौन-सा निष्कर्ष सर्वाधिक उपयुक्त होगा?
सही उत्तर:
A
— एल्युमिनियम उद्योग के विकास में बाधा आ सकती है।
व्याख्या (Explanation):
एल्युमिनियम उद्योग ऊर्जा-प्रधान उद्योग है। केवल बॉक्साइट की उपलब्धता पर्याप्त नहीं होती; सस्ती एवं प्रचुर विद्युत भी आवश्यक होती है।
प्रश्न 36: निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? (1) सभी संसाधन प्राकृतिक रूप से उपलब्ध होते हैं। (2) किसी वस्तु का संसाधन के रूप में महत्व समय एवं प्रौद्योगिकी के साथ बदल सकता है।
सही उत्तर:
B
— केवल 2
व्याख्या (Explanation):
कथन (1) गलत है क्योंकि सभी संसाधन प्राकृतिक नहीं होते। संसाधनों को प्राकृतिक, मानव-निर्मित तथा मानवीय संसाधनों में वर्गीकृत किया जाता है। कथन (2) सही है क्योंकि किसी वस्तु का संसाधन के रूप में महत्व प्रौद्योगिकी, आर्थिक व्यवहार्यता तथा मानवीय आवश्यकताओं के अनुसार समय के साथ बदल सकता है।
प्रश्न 37: निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र भारत में कॉफी उत्पादन के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध है?
सही उत्तर:
A
— कर्नाटक का पश्चिमी घाट क्षेत्र
व्याख्या (Explanation):
भारत के कुल कॉफी उत्पादन का लगभग दो-तिहाई भाग कर्नाटक से प्राप्त होता है। कूर्ग (कोडागु), चिकमंगलूर और हासन इसके प्रमुख कॉफी उत्पादक क्षेत्र हैं।
प्रश्न 38: भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र अभ्रक उत्पादन के लिए ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध रहा है?
सही उत्तर:
A
— कोडरमा–गिरिडीह क्षेत्र
व्याख्या (Explanation):
झारखंड का कोडरमा–गिरिडीह क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से विश्व के प्रमुख अभ्रक उत्पादक क्षेत्रों में से एक रहा है।
प्रश्न 39: निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है?
सही उत्तर:
C
— एन्नोर — तमिलनाडु का पूर्वी तट
व्याख्या (Explanation):
एन्नोर (कामराज बंदरगाह) चेन्नई के निकट तमिलनाडु के पूर्वी तट पर स्थित है। कांडला और न्यू मंगलुरु पश्चिमी तट पर तथा हल्दिया पश्चिम बंगाल के पूर्वी तट पर स्थित है।
प्रश्न 40: निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है?
सही उत्तर:
A
— झरिया — कोकिंग कोयला
व्याख्या (Explanation):
झरिया कोकिंग कोयले के लिए प्रसिद्ध है। सिंगरौली कोयला एवं तापीय ऊर्जा, नैवेली लिग्नाइट तथा कोरबा कोयला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं।
प्रश्न 41: निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है?
सही उत्तर:
C
— तूतीकोरिन (वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह) — दक्षिण-पूर्वी तट का प्रमुख बंदरगाह
व्याख्या (Explanation):
तूतीकोरिन (वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह) तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित प्रमुख बंदरगाह है। मंगलुरु और मुंबई पश्चिमी तट पर तथा विशाखापट्टनम पूर्वी तट पर स्थित हैं।
प्रश्न 42: भारत के निम्नलिखित ऊर्जा क्षेत्रों में से कौन-सा युग्म असंगत है?
सही उत्तर:
D
— नैवेली — लौह-अयस्क
व्याख्या (Explanation):
नैवेली (तमिलनाडु) लिग्नाइट उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, लौह-अयस्क के लिए नहीं। शेष सभी युग्म सही हैं।
प्रश्न 43: निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र भारत के प्रमुख बॉक्साइट उत्पादक क्षेत्रों में सम्मिलित है?
सही उत्तर:
B
— कोरापुट (ओडिशा)
व्याख्या (Explanation):
ओडिशा का कोरापुट क्षेत्र भारत के प्रमुख बॉक्साइट उत्पादक क्षेत्रों में से एक है।
प्रश्न 44: भारत के निम्नलिखित औद्योगिक क्षेत्रों पर विचार कीजिए— (1) अहमदाबाद (2) कानपुर (3) कोयंबटूर इन तीनों में कौन-सी समानता है?
सही उत्तर:
C
— वस्त्र उद्योग का महत्वपूर्ण विकास
व्याख्या (Explanation):
अहमदाबाद, कानपुर तथा कोयंबटूर तीनों वस्त्र उद्योग, विशेषकर सूती वस्त्र उद्योग, के प्रमुख केंद्र रहे हैं।
प्रश्न 45: निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है?
सही उत्तर:
A
— रानीगंज — कोयला क्षेत्र
व्याख्या (Explanation):
रानीगंज (पश्चिम बंगाल) भारत के प्रमुख कोयला क्षेत्रों में से एक है। दिगबोई (असम) पेट्रोलियम, खेतड़ी (राजस्थान) ताँबा तथा जैसलमेर (राजस्थान) प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम एवं चूना पत्थर के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न 46: यदि मानचित्र में कांडला, मुंबई, कोचीन एवं पारादीप बंदरगाह अंकित हों, तो इनमें से कौन-सा बंदरगाह भारत के पूर्वी तट पर स्थित है?
सही उत्तर:
D
— पारादीप
व्याख्या (Explanation):
पारादीप बंदरगाह ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है और भारत के प्रमुख पूर्वी तटीय बंदरगाहों में से एक है। कांडला (गुजरात), मुंबई (महाराष्ट्र) तथा कोचीन (केरल) पश्चिमी तट पर स्थित हैं।
प्रश्न 47: यदि किसी क्षेत्र में जल उपलब्धता निरंतर घटती जाए, तो निम्नलिखित में से कौन-सा परिवर्तन सबसे अधिक संभावित है?
सही उत्तर:
A
— कम जल वाली फसलों की ओर कृषि विविधीकरण
व्याख्या (Explanation):
जल की कमी होने पर किसान सामान्यतः कम जल की आवश्यकता वाली फसलों की ओर कृषि विविधीकरण करते हैं।
प्रश्न 48: निम्नलिखित में से कौन-सा कारक किसी क्षेत्र में कृषि उत्पादकता बढ़ाने में प्रत्यक्ष भूमिका निभाता है?
सही उत्तर:
B
— उन्नत बीज एवं सिंचाई
व्याख्या (Explanation):
उन्नत बीज, सिंचाई, उर्वरकों का संतुलित उपयोग तथा आधुनिक कृषि तकनीक कृषि उत्पादकता को प्रत्यक्ष रूप से बढ़ाते हैं।
प्रश्न 49: निम्नलिखित में से कौन-सा ऊर्जा स्रोत जीवाश्म ईंधन नहीं है?
सही उत्तर:
C
— सौर ऊर्जा
व्याख्या (Explanation):
सौर ऊर्जा एक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है, जबकि कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस जीवाश्म ईंधन हैं।
प्रश्न 50: निम्नलिखित में से किस फसल की खेती सामान्यतः अधिक तापमान तथा पर्याप्त वर्षा वाले क्षेत्रों में की जाती है?
सही उत्तर:
D
— धान
व्याख्या (Explanation):
धान एक खरीफ फसल है, जिसे अधिक तापमान तथा पर्याप्त वर्षा या सिंचाई की आवश्यकता होती है। गेहूँ, जौ एवं चना मुख्यतः रबी फसलें हैं।
प्रश्न 51: कृषि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? (1) निर्वाह कृषि का मुख्य उद्देश्य बाजार के लिए उत्पादन करना होता है। (2) वाणिज्यिक कृषि में उत्पादन का प्रमुख लक्ष्य लाभ अर्जित करना होता है।
सही उत्तर:
B
— केवल 2
व्याख्या (Explanation):
कथन (1) गलत है क्योंकि निर्वाह कृषि का उद्देश्य मुख्यतः किसान एवं उसके परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करना होता है। कथन (2) सही है क्योंकि वाणिज्यिक कृषि का प्रमुख उद्देश्य बाजार के लिए उत्पादन कर लाभ अर्जित करना होता है।
प्रश्न 52: निम्नलिखित में से कौन-सा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है?
सही उत्तर:
A
— जलविद्युत
व्याख्या (Explanation):
जलविद्युत जल चक्र पर आधारित नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है, जबकि प्राकृतिक गैस, कोयला और लिग्नाइट जीवाश्म ईंधन हैं।
प्रश्न 53: निम्नलिखित में से कौन-सा परिवहन माध्यम भारी एवं कम मूल्य वाले माल को लंबी दूरी तक ले जाने के लिए सामान्यतः सबसे अधिक उपयुक्त माना जाता है?
सही उत्तर:
B
— जल परिवहन
व्याख्या (Explanation):
जल परिवहन भारी एवं कम मूल्य वाले माल को लंबी दूरी तक ले जाने का सबसे किफायती माध्यम माना जाता है।
प्रश्न 54: निम्नलिखित में से कौन-सा जैव संसाधन है?
सही उत्तर:
C
— वन
व्याख्या (Explanation):
वन जैव संसाधन हैं क्योंकि ये जीवित जीवों (वनस्पतियों एवं उनसे संबंधित जीव-जंतुओं) से जुड़े होते हैं। जबकि बॉक्साइट, लौह अयस्क और ताँबा अजैव संसाधन हैं।
प्रश्न 55: निम्न में से कौन-सा संसाधन अनवीकरणीय है?
सही उत्तर:
B
— पेट्रोलियम
व्याख्या (Explanation):
पेट्रोलियम एक अनवीकरणीय संसाधन है। इसका निर्माण भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं द्वारा लाखों वर्षों में होता है, इसलिए इसका पुनर्निर्माण मानव समय-मान पर संभव नहीं है।
प्रश्न 56: कथन (A): औद्योगिक क्लस्टर किसी क्षेत्र में नवाचार तथा उत्पादकता दोनों को बढ़ावा दे सकते हैं। कारण (R): औद्योगिक क्लस्टरों में कुशल श्रम, सहायक उद्योगों, ज्ञान के आदान-प्रदान तथा साझा अवसंरचना की उपलब्धता के कारण लेन-देन लागत कम हो सकती है।
सही उत्तर:
A
— A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।
व्याख्या (Explanation):
दोनों कथन सही हैं। औद्योगिक क्लस्टरों में समान या परस्पर संबंधित उद्योगों का भौगोलिक संकेंद्रण होने से कुशल श्रम, विशेषीकृत आपूर्तिकर्ता, साझा अवसंरचना तथा ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का तीव्र आदान-प्रदान संभव होता है। इससे लेन-देन लागत घटती है, नवाचार को प्रोत्साहन मिलता है तथा उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता में वृद्धि होती है। इसलिए कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
प्रश्न 57: कथन (A): संसाधन संरक्षण का अर्थ प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग पूर्णतः बंद कर देना है। कारण (R): सतत विकास संसाधनों के विवेकपूर्ण एवं दीर्घकालीन उपयोग पर बल देता है।
सही उत्तर:
C
— A गलत है, पर R सही है।
व्याख्या (Explanation):
कथन (A) गलत है क्योंकि संसाधन संरक्षण का अर्थ संसाधनों का उपयोग बंद करना नहीं, बल्कि उनका विवेकपूर्ण, संतुलित एवं सतत उपयोग करना है। कथन (R) सही है क्योंकि सतत विकास वर्तमान आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए भविष्य की पीढ़ियों के लिए संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करता है। इसलिए R सही है।
प्रश्न 58: कथन (A): वैश्विक मूल्य शृंखला में सभी उत्पादन चरण एक ही देश में संपन्न होते हैं। कारण (R): वैश्विक मूल्य शृंखला में उत्पादन के विभिन्न चरण विभिन्न देशों में उनकी तुलनात्मक दक्षता के आधार पर स्थित हो सकते हैं।
सही उत्तर:
D
— A गलत है, पर R सही है।
व्याख्या (Explanation):
कथन (A) गलत है क्योंकि वैश्विक मूल्य शृंखला की प्रमुख विशेषता ही यह है कि उत्पादन के विभिन्न चरण अलग-अलग देशों में उनकी तुलनात्मक लागत, दक्षता, तकनीक एवं संसाधनों के आधार पर संपन्न होते हैं। अतः कारण (R) सही है।
प्रश्न 59: कथन (A): चक्रीय अर्थव्यवस्था संसाधन दक्षता बढ़ाने का प्रयास करती है। कारण (R): यह उत्पादों के पुनः उपयोग, मरम्मत, पुनर्निर्माण एवं पुनर्चक्रण को प्रोत्साहित करती है।
सही उत्तर:
A
— A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
व्याख्या (Explanation):
दोनों कथन सही हैं। चक्रीय अर्थव्यवस्था का उद्देश्य संसाधनों का अधिकतम एवं दीर्घकालीन उपयोग सुनिश्चित करना है। पुनः उपयोग, मरम्मत, पुनर्निर्माण तथा पुनर्चक्रण जैसे उपाय संसाधन दक्षता बढ़ाते हैं, इसलिए R, A की सही व्याख्या करता है।
प्रश्न 60: कथन (A): सभी उच्च-मूल्य विनिर्माण उद्योग कच्चे माल के स्रोत के समीप ही स्थापित होते हैं। कारण (R): ऐसे उद्योगों में अनुसंधान, नवाचार, कुशल मानव संसाधन एवं वैश्विक संपर्क का महत्व अधिक हो सकता है।
सही उत्तर:
C
— A गलत है, पर R सही है।
व्याख्या (Explanation):
कथन (A) गलत है क्योंकि उच्च-मूल्य विनिर्माण उद्योग (जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, जैव-प्रौद्योगिकी, एयरोस्पेस आदि) प्रायः कच्चे माल के स्रोत की अपेक्षा अनुसंधान संस्थानों, कुशल मानव संसाधन, तकनीकी नवाचार तथा वैश्विक संपर्क वाले क्षेत्रों में स्थापित होते हैं। अतः कारण (R) सही है।
प्रश्न 61: कथन (A): किसी उद्योग की अवस्थिति पर परिवहन लागत का अब कोई प्रभाव नहीं पड़ता। कारण (R): परिवहन प्रौद्योगिकी में सुधार के बावजूद अनेक उद्योगों में लागत संरचना का महत्वपूर्ण भाग परिवहन ही बना रहता है।
सही उत्तर:
D
— A गलत है, पर R सही है।
व्याख्या (Explanation):
कथन (A) गलत है क्योंकि परिवहन प्रौद्योगिकी में सुधार से परिवहन लागत का महत्व कुछ उद्योगों में कम अवश्य हुआ है, लेकिन समाप्त नहीं हुआ। विशेषकर भारी, आयतन-प्रधान तथा लंबी दूरी तक परिवहन किए जाने वाले उद्योगों में परिवहन लागत आज भी उद्योग की अवस्थिति का एक महत्वपूर्ण निर्धारक है। इसलिए कारण (R) सही है।
प्रश्न 62: कथन (A): दुर्लभ मृदा तत्व का उपयोग केवल ऊर्जा उत्पादन में ही किया जाता है। कारण (R): इनका उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा, स्थायी चुंबक, पवन टरबाइन तथा विद्युत वाहनों सहित अनेक उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में होता है।
सही उत्तर:
D
— A गलत है, पर R सही है।
व्याख्या (Explanation):
कथन (A) गलत है क्योंकि दुर्लभ मृदा तत्वों का उपयोग केवल ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं है। इनका व्यापक उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उपकरणों, स्थायी चुंबकों, पवन टरबाइनों, विद्युत वाहनों, स्मार्टफोन तथा अन्य उच्च-प्रौद्योगिकी उद्योगों में किया जाता है। इसलिए कथन (R) सही है और विकल्प D सही उत्तर है।
प्रश्न 63: कथन (A): सघन कृषि में प्रति इकाई भूमि उत्पादन सामान्यतः विस्तृत कृषि की तुलना में अधिक होता है। कारण (R): सघन कृषि में श्रम, पूँजी, सिंचाई तथा आधुनिक तकनीक का अपेक्षाकृत अधिक उपयोग किया जाता है।
सही उत्तर:
A
— A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
व्याख्या (Explanation):
सघन कृषि में सीमित भूमि पर अधिक श्रम, पूँजी, सिंचाई, उन्नत बीज, उर्वरक तथा आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है। इसी कारण प्रति इकाई भूमि उत्पादन सामान्यतः विस्तृत कृषि की तुलना में अधिक होता है। अतः A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।
प्रश्न 64: कथन (A): जल परिवहन भारी एवं कम मूल्य वाले माल के परिवहन के लिए उपयुक्त माना जाता है। कारण (R): जल परिवहन सामान्यतः प्रति इकाई माल कम परिवहन लागत प्रदान करता है।
सही उत्तर:
A
— A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।
व्याख्या (Explanation):
कथन (A) सही है क्योंकि जल परिवहन भारी एवं कम मूल्य वाले माल के परिवहन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त एवं किफायती माना जाता है। कारण (R) भी सही है क्योंकि जल परिवहन में प्रति इकाई माल की परिवहन लागत सामान्यतः अन्य परिवहन साधनों की तुलना में कम होती है। अतः R, A की सही व्याख्या करता है।
प्रश्न 65: कथन (A): खनिज संसाधन असीमित होते हैं। कारण (R): अधिकांश खनिज संसाधनों का निर्माण अत्यंत दीर्घ भूवैज्ञानिक काल में होता है।
सही उत्तर:
D
— A गलत है, परन्तु R सही है।
व्याख्या (Explanation):
कथन (A) गलत है क्योंकि खनिज संसाधन सीमित तथा प्रायः अनवीकरणीय होते हैं। कारण (R) सही है क्योंकि अधिकांश खनिजों का निर्माण अत्यंत दीर्घ भूवैज्ञानिक काल में होता है। इसलिए उनका तीव्र गति से पुनर्निर्माण संभव नहीं है।
प्रश्न 66: कथन (A): कोयला एक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है। कारण (R): कोयले का निर्माण लाखों वर्षों में जैविक अवशेषों से होता है।
सही उत्तर:
D
— A गलत है, परन्तु R सही है।
व्याख्या (Explanation):
कथन (A) गलत है क्योंकि कोयला एक अनवीकरणीय जीवाश्म ईंधन है। कारण (R) सही है क्योंकि इसका निर्माण जैविक अवशेषों से लाखों वर्षों की भूवैज्ञानिक प्रक्रिया द्वारा होता है। यही कारण है कि कोयला अल्प अवधि में पुनः निर्मित नहीं हो सकता।
प्रश्न 67: कथन (A): सड़क परिवहन छोटी एवं मध्यम दूरी के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है। कारण (R): सड़क परिवहन स्रोत से गंतव्य तक प्रत्यक्ष (Door-to-Door) सेवा प्रदान कर सकता है।
सही उत्तर:
A
— A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।
व्याख्या (Explanation):
दोनों कथन सही हैं। सड़क परिवहन की प्रमुख विशेषता Door-to-Door सेवा है, जिसके कारण यह छोटी एवं मध्यम दूरी के परिवहन के लिए अत्यंत सुविधाजनक एवं प्रभावी माना जाता है। अतः R, A की सही व्याख्या करता है।
प्रश्न 68: कथन (A): वाणिज्यिक कृषि में बाजार की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कारण (R): वाणिज्यिक कृषि का उद्देश्य मुख्यतः बाजार हेतु उत्पादन करना होता है।
सही उत्तर:
A
— A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।
व्याख्या (Explanation):
कथन (A) सही है क्योंकि वाणिज्यिक कृषि बाजार-उन्मुख होती है। कारण (R) भी सही है क्योंकि इसका प्रमुख उद्देश्य बाजार में बिक्री के लिए उत्पादन करना होता है। इसलिए R, A की सही व्याख्या करता है।
प्रश्न 69: कथन (A): सभी नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मौसम की परिस्थितियों से पूर्णतः स्वतंत्र होते हैं। कारण (R): सौर एवं पवन ऊर्जा का उत्पादन प्राकृतिक परिस्थितियों से प्रभावित होता है।
सही उत्तर:
D
— A गलत है, परन्तु R सही है।
व्याख्या (Explanation):
कथन (A) गलत है क्योंकि अधिकांश नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, विशेषकर सौर एवं पवन ऊर्जा, मौसम एवं प्राकृतिक परिस्थितियों पर निर्भर करते हैं। कारण (R) सही है क्योंकि बादल, सूर्य का प्रकाश तथा पवन की गति इनके उत्पादन को प्रभावित करते हैं।
प्रश्न 70: कथन (A): किसी क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कृषि उत्पादकता बढ़ाने में सहायक होता है। कारण (R): सिंचाई वर्षा पर निर्भरता कम कर फसलों को आवश्यक समय पर जल उपलब्ध कराती है।
सही उत्तर:
A
— A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।
व्याख्या (Explanation):
कथन (A) सही है क्योंकि सिंचाई से फसलों को समय पर जल उपलब्ध होता है, जिससे कृषि उत्पादकता बढ़ती है। कारण (R) भी सही है क्योंकि सिंचाई वर्षा पर निर्भरता कम करती है तथा जल की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करती है। अतः R, A की सही व्याख्या करता है।
