मौर्य साम्राज्य पर 100 महत्वपूर्ण MCQ UPSC प्रीलिम्स के लिए। अशोक, कौटिल्य, मेगस्थनीज और प्रशासन पर आधारित प्रैक्टिस सेट हिंदी में।

This quiz contains 100 carefully selected multiple-choice questions (MCQ) with detailed explanations for each answer. Questions cover important topics from History.

Practice this online test to check your preparation, improve conceptual clarity, and track your score with explanations. All questions are accompanied by correct answers and explanatory notes for effective self-study and revision.

Use the interactive quiz interface above to solve one question at a time with timer, next/previous navigation and instant scoring. A complete list of all questions and answers is also provided below for quick reference and thorough revision.

मौर्य साम्राज्य MCQ 100 प्रश्न | UPSC Prelims 2026 Mock Test (PYQ Pattern)

मौर्य साम्राज्य पर 100 महत्वपूर्ण MCQ UPSC प्रीलिम्स के लिए। अशोक, कौटिल्य, मेगस्थनीज और प्रशासन पर आधारित प्रैक्टिस सेट हिंदी में।

📊
Difficulty
Hard
❓
Num Questions
100
❓
Points Per Question
1
⏱️
Time Limit
100 minutes

All MCQ Questions with Answers and Explanations

प्रश्न 1: युग्मों पर विचार करें (अशोक के अभिलेख - स्थान): (1) सारनाथ - लघु स्तंभ लेख (2) प्रयाग (इलाहाबाद) – वृहत स्तंभ लेख (3) गिरनार - लघु स्तंभ लेख (4) धौली - पृथक कलिंग शिलालेख उपरोक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?

  • A. केवल 1 और 2
  • B. केवल 1, 2 और 4 ✓
  • C. केवल 2 और 3
  • D. 1, 2, 3 और 4
सही उत्तर: B — केवल 1, 2 और 4
व्याख्या (Explanation):
सारनाथ में अशोक का लघु स्तंभ लेख मिलता है। इलाहबाद स्तंभ (प्रयाग) में वृहत स्तंभ लेख पाया जाता है। गिरनार क्षेत्र में मुख्यतः वृहत शिलालेख पाए जाते हैं, स्तंभ लेख नहीं। धौली में पृथक कलिंग शिलालेख मिलता है।

प्रश्न 2: इंडिका’ के संदर्भ में कथनों पर विचार (1) मेगस्थनीज ने अपनी पुस्तक इंडिका में भारतीयों को सामान्यतः सत्यवादी और ईमानदार बताया है। (2) ‘इंडिका’ में वर्णित सभी विवरण पूर्णतः तथ्यात्मक और त्रुटिरहित माने जाते हैं। उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  • A. केवल 1 ✓
  • B. केवल 2
  • C. 1 और 2 दोनों
  • D. न तो 1, न ही 2
सही उत्तर: A — केवल 1
व्याख्या (Explanation):
इंडिका में मेगस्थनीज ने भारतीय समाज की कई सकारात्मक विशेषताओं का उल्लेख किया है, जिनमें सत्यवादिता और ईमानदारी शामिल है। हालांकि, यह ग्रंथ पूर्णतः तथ्यात्मक और त्रुटिरहित नहीं माना जाता, क्योंकि इसमें अतिशयोक्ति और त्रुटिपूर्ण विवरण भी पाए जाते हैं।

प्रश्न 3: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • A. सभी स्रोत समान रूप से विश्वसनीय हैं
  • B. केवल यूनानी स्रोत विश्वसनीय हैं
  • C. केवल धार्मिक ग्रंथ सही हैं
  • D. विभिन्न स्रोतों का समन्वय आवश्यक है ✓
सही उत्तर: D — विभिन्न स्रोतों का समन्वय आवश्यक है
व्याख्या (Explanation):
इतिहास लेखन में सभी स्रोतों के तुलनात्मक अध्ययन से ही सही निष्कर्ष निकलता है।

प्रश्न 4: मौर्य पतन के बाद उत्तर भारत में प्रमुख शक्ति कौन बनी?

  • A. सातवाहन
  • B. चोल
  • C. शुंग ✓
  • D. पल्लव
सही उत्तर: C — शुंग
व्याख्या (Explanation):
पुष्यमित्र शुंग ने अंतिम मौर्य शासक की हत्या कर शुंग वंश की स्थापना की, जिसने उत्तर भारत में मौर्य सत्ता का स्थान लिया। ________________________________________

प्रश्न 5: कथन (A): यूनानी स्रोत भारतीय समाज को वर्गों में विभाजित बताते हैं। कारण (R): यह वर्ण व्यवस्था का सही चित्रण है।

  • A. दोनों सही
  • B. दोनों गलत
  • C. A सही, R गलत ✓
  • D. A गलत, R सही
सही उत्तर: C — A सही, R गलत
व्याख्या (Explanation):
यूनानी स्रोत भारतीय समाज को कुछ सामाजिक वर्गों में विभाजित बताते हैं, लेकिन यह विवरण भारतीय वर्ण व्यवस्था का पूर्ण या सटीक प्रतिबिंब नहीं माना जाता। अतः कथन (A) आंशिक रूप से सही है, जबकि कारण (R) गलत है क्योंकि यह इसे पूर्ण रूप से सही चित्रण मान लेता है।

प्रश्न 6: निम्नलिखित में से किस स्रोत में अतिशयोक्ति की संभावना अधिक है?

  • A. अभिलेख
  • B. पुराण ✓
  • C. सिक्के
  • D. शिलालेख
सही उत्तर: B — पुराण
व्याख्या (Explanation):
पुराणों में धार्मिक/पौराणिक अतिशयोक्ति हो सकती है।

प्रश्न 7: मौर्य और सातवाहन प्रशासन में अंतर क्या था?

  • A. दोनों समान
  • B. मौर्य केंद्रीकृत, सातवाहन विकेंद्रीकृत ✓
  • C. सातवाहन केंद्रीकृत
  • D. दोनों विकेंद्रीकृत
सही उत्तर: B — मौर्य केंद्रीकृत, सातवाहन विकेंद्रीकृत
व्याख्या (Explanation):
सातवाहन प्रशासन अधिक स्थानीय था, मौर्य केंद्रीकृत था।

प्रश्न 8: निम्न में से कौन-सा मौर्य कालीन स्रोत नहीं है?

  • A. अर्थशास्त्र
  • B. इंडिका
  • C. महाभारत ✓
  • D. अशोक अभिलेख
सही उत्तर: C — महाभारत
व्याख्या (Explanation):
महाभारत प्राचीन महाकाव्य है, मौर्यकालीन स्रोत नहीं।

प्रश्न 9: कथन (A): मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद आर्थिक गिरावट आई। कारण (R): केंद्रीकृत कर प्रणाली समाप्त हो गई।

  • A. दोनों सही और R व्याख्या है ✓
  • B. दोनों सही पर R व्याख्या नहीं
  • C. A सही, R गलत
  • D. A गलत, R सही
सही उत्तर: A — दोनों सही और R व्याख्या है
व्याख्या (Explanation):
केंद्रीकृत कर प्रणाली के टूटने से आर्थिक गिरावट आई।

प्रश्न 10: कथनों पर विचार करें: (1) पुराण कालक्रम देते हैं (2) बौद्ध ग्रंथ धार्मिक दृष्टिकोण रखते हैं (3) यूनानी स्रोत बाहरी दृष्टिकोण देते हैं। कौन-से सही हैं?

  • A. केवल 1 और 2
  • B. केवल 2 और 3
  • C. केवल 1 और 3
  • D. 1, 2 और 3 ✓
सही उत्तर: D — 1, 2 और 3
व्याख्या (Explanation):
तीनों स्रोत अपने-अपने दृष्टिकोण से जानकारी देते हैं।

प्रश्न 11: ‘अर्थशास्त्र’ और ‘इंडिका’ में मुख्य अंतर क्या है?

  • A. दोनों धार्मिक ग्रंथ हैं
  • B. एक सैद्धांतिक, दूसरा वर्णनात्मक ✓
  • C. दोनों ऐतिहासिक अभिलेख हैं
  • D. दोनों प्रशासनिक आदेश हैं
सही उत्तर: B — एक सैद्धांतिक, दूसरा वर्णनात्मक
व्याख्या (Explanation):
अर्थशास्त्र सैद्धांतिक है जबकि इंडिका प्रत्यक्ष वर्णनात्मक है।

प्रश्न 12: मौर्य और गुप्त प्रशासन में मुख्य अंतर क्या था?

  • A. दोनों समान थे
  • B. मौर्य अधिक केंद्रीकृत ✓
  • C. गुप्त अधिक केंद्रीकृत
  • D. दोनों विकेंद्रीकृत
सही उत्तर: B — मौर्य अधिक केंद्रीकृत
व्याख्या (Explanation):
मौर्य प्रशासन अत्यधिक केंद्रीकृत था जबकि गुप्त अपेक्षाकृत विकेंद्रीकृत था।

प्रश्न 13: निम्नलिखित में से कौन-सा स्रोत सबसे अधिक विश्वसनीय माना जाता है?

  • A. पुराण
  • B. बौद्ध ग्रंथ
  • C. जैन ग्रंथ
  • D. अभिलेख ✓
सही उत्तर: D — अभिलेख
व्याख्या (Explanation):
अभिलेख समकालीन और प्रमाणिक होते हैं, अन्य स्रोतों में किंवदंतियाँ हो सकती हैं।

प्रश्न 14: कथन (A): मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद क्षेत्रीय राज्यों का उदय हुआ। कारण (R): केंद्रीय सत्ता कमजोर हो गई थी।

  • A. दोनों सही और R व्याख्या है ✓
  • B. दोनों सही पर R व्याख्या नहीं
  • C. A सही, R गलत
  • D. A गलत, R सही
सही उत्तर: A — दोनों सही और R व्याख्या है
व्याख्या (Explanation):
केंद्रीय सत्ता के कमजोर होने से क्षेत्रीय शक्तियाँ उभरीं।

प्रश्न 15: पुष्यमित्र शुंग ने किसे अपदस्थ किया?

  • A. चंद्रगुप्त
  • B. अशोक
  • C. बृहद्रथ ✓
  • D. बिंदुसार
सही उत्तर: C — बृहद्रथ
व्याख्या (Explanation):
अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ को हटाकर शुंग वंश स्थापित हुआ।

प्रश्न 16: निम्नलिखित में से कौन-सा मौर्य उत्तराधिकारी राज्य नहीं था?

  • A. शुंग
  • B. कण्व
  • C. सातवाहन
  • D. गुप्त ✓
सही उत्तर: D — गुप्त
व्याख्या (Explanation):
गुप्त काल बाद में आया, अन्य मौर्योत्तर राज्य थे।

प्रश्न 17: अशोक के बाद मौर्य साम्राज्य के विघटन का प्रमुख कारण क्या था?

  • A. धार्मिक संघर्ष
  • B. प्रशासनिक विकेंद्रीकरण ✓
  • C. सैन्य विद्रोह
  • D. जलवायु परिवर्तन
सही उत्तर: B — प्रशासनिक विकेंद्रीकरण
व्याख्या (Explanation):
अशोक के बाद मौर्य साम्राज्य में केंद्रीय नियंत्रण कमजोर हो गया और प्रांतीय शासकों की शक्ति बढ़ने लगी। इस प्रशासनिक विकेंद्रीकरण और कमजोर उत्तराधिकार ने साम्राज्य के विघटन में प्रमुख भूमिका निभाई।

प्रश्न 18: निम्नलिखित में से कौन-सा मौर्य पतन का प्रमुख कारण नहीं था?

  • A. कमजोर उत्तराधिकारी
  • B. विशाल साम्राज्य
  • C. आर्थिक संकट
  • D. विदेशी आक्रमण ✓
सही उत्तर: D — विदेशी आक्रमण
व्याख्या (Explanation):
मौर्य पतन में आंतरिक कारण प्रमुख थे, विदेशी आक्रमण मुख्य कारण नहीं था।

प्रश्न 19: कथन (A): यूनानी स्रोत मौर्य प्रशासन की जानकारी देते हैं। कारण (R): मेगस्थनीज ने प्रत्यक्ष अनुभव के आधार पर लिखा।

  • A. दोनों सही और R व्याख्या है ✓
  • B. दोनों सही पर R व्याख्या नहीं
  • C. A सही, R गलत
  • D. A गलत, R सही
सही उत्तर: A — दोनों सही और R व्याख्या है
व्याख्या (Explanation):
मेगस्थनीज के प्रत्यक्ष विवरण से प्रशासन की जानकारी मिलती है।

प्रश्न 20: जैन ग्रंथ ‘परिशिष्टपर्व’ किससे संबंधित है?

  • A. अशोक
  • B. बिंदुसार
  • C. चंद्रगुप्त मौर्य ✓
  • D. समुद्रगुप्त
सही उत्तर: C — चंद्रगुप्त मौर्य
व्याख्या (Explanation):
इसमें चंद्रगुप्त मौर्य के जैन धर्म से संबंध का वर्णन है।

प्रश्न 21: ‘दीपवंश’ और ‘महावंश’ किससे संबंधित हैं?

  • A. जैन ग्रंथ
  • B. ब्राह्मण ग्रंथ
  • C. बौद्ध ग्रंथ ✓
  • D. यूनानी विवरण
सही उत्तर: C — बौद्ध ग्रंथ
व्याख्या (Explanation):
ये श्रीलंका के बौद्ध ग्रंथ हैं जिनमें अशोक का उल्लेख मिलता है।

प्रश्न 22: निम्नलिखित स्रोतों में से कौन-सा मौर्य काल की वंशावली के लिए प्रमुख है?

  • A. पुराण ✓
  • B. वेद
  • C. उपनिषद
  • D. स्मृतियाँ
सही उत्तर: A — पुराण
व्याख्या (Explanation):
पुराणों में मौर्य वंश की वंशावली मिलती है, अन्य ग्रंथों में यह विवरण नहीं है।

प्रश्न 23: निम्न में से कौन-सा मौर्यकालीन कर नहीं था?

  • A. भाग
  • B. शुल्क
  • C. भोग
  • D. जज़िया ✓
सही उत्तर: D — जज़िया
व्याख्या (Explanation):
जज़िया कर मध्यकालीन काल में इस्लामी शासन के दौरान लागू हुआ था, इसलिए यह मौर्यकालीन कर नहीं है।

प्रश्न 24: ‘नगराध्यक्ष’ का कार्य क्या था?

  • A. सेना संचालन
  • B. नगर प्रशासन ✓
  • C. कर संग्रह
  • D. न्याय देना
सही उत्तर: B — नगर प्रशासन
व्याख्या (Explanation):
नगराध्यक्ष नगर प्रशासन का प्रमुख अधिकारी था।

प्रश्न 25: कथन (A): मौर्यकालीन मूर्तिकला में यथार्थवाद दिखाई देता है। कारण (R): पॉलिश तकनीक उन्नत थी।

  • A. दोनों सही और R व्याख्या है
  • B. दोनों सही पर R व्याख्या नहीं ✓
  • C. A सही, R गलत
  • D. A गलत, R सही
सही उत्तर: B — दोनों सही पर R व्याख्या नहीं
व्याख्या (Explanation):
मौर्यकालीन कला में यथार्थवादी अभिव्यक्ति और उच्च स्तरीय पॉलिश तकनीक दोनों विशेषताएँ देखी जाती हैं, विशेषकर अशोककालीन स्तंभों और मूर्तियों में। हालांकि, पॉलिश तकनीक इस यथार्थवाद का प्रत्यक्ष कारण नहीं मानी जाती, बल्कि यह एक स्वतंत्र कलात्मक विशेषता है।

प्रश्न 26: मौर्यकालीन गुफाओं का उपयोग किसके लिए होता था?

  • A. सेना
  • B. व्यापार
  • C. धार्मिक साधना ✓
  • D. प्रशासन
सही उत्तर: C — धार्मिक साधना
व्याख्या (Explanation):
गुफाएँ मुख्यतः साधुओं के निवास और साधना हेतु थीं।

प्रश्न 27: युग्मों पर विचार करें: (1) स्तंभ – पत्थर (2) स्तूप -ईंट/पत्थर (3) गुफाएँ -चट्टान काटकर। कौन-से सही हैं?

  • A. केवल 1 और 2
  • B. केवल 2 और 3
  • C. केवल 1 और 3
  • D. 1, 2 और 3 ✓
सही उत्तर: D — 1, 2 और 3
व्याख्या (Explanation):
तीनों निर्माण शैली मौर्यकालीन स्थापत्य की विशेषताएँ हैं।

प्रश्न 28: निम्न में से कौन-सा मौर्यकालीन स्तूप है?

  • A. सांची ✓
  • B. अजंता
  • C. एलोरा
  • D. कोणार्क
सही उत्तर: A — सांची
व्याख्या (Explanation):
सांची स्तूप मौर्यकालीन है, अन्य बाद के काल के हैं।

प्रश्न 29: अशोक स्तंभों की विशेषता क्या थी?

  • A. लकड़ी से बने
  • B. खंडित संरचना
  • C. एकाश्म (एक ही पत्थर से) ✓
  • D. ईंट से बने
सही उत्तर: C — एकाश्म (एक ही पत्थर से)
व्याख्या (Explanation):
स्तंभ एकाश्म पत्थर से बने होते थे, अन्य विकल्प गलत हैं।

प्रश्न 30: ‘मौर्य पॉलिश’ का संबंध किससे है?

  • A. चित्रकला
  • B. मूर्तिकला ✓
  • C. स्थापत्य
  • D. धातु कला
सही उत्तर: B — मूर्तिकला
व्याख्या (Explanation):
मौर्य पॉलिश पत्थर की मूर्तियों/स्तंभों की चमकदार सतह से संबंधित है।

प्रश्न 31: कथन (A): मौर्यकाल में राज्य भूमि का स्वामी था। कारण (R): किसानों से कर वसूली होती थी।

  • A. दोनों सही और R व्याख्या है
  • B. दोनों सही पर R व्याख्या नहीं ✓
  • C. A सही, R गलत
  • D. A गलत, R सही
सही उत्तर: B — दोनों सही पर R व्याख्या नहीं
व्याख्या (Explanation):
मौर्यकाल में राज्य कृषि भूमि पर नियंत्रण/प्रभुत्व रखता था, लेकिन भूमि-स्वामित्व की प्रकृति पूर्ण रूप से आधुनिक अर्थों में स्पष्ट नहीं है। किसानों से कर वसूली की जाती थी, लेकिन यह तथ्य अकेले यह सिद्ध नहीं करता कि राज्य ही पूर्ण भूमि-स्वामी था। अतः दोनों कथन सही हैं, पर कारण कथन (R) A की पूर्ण व्याख्या नहीं करता।________________________________________

प्रश्न 32: युग्मों पर विचार करें: (1) पैदल सेना – पदाति (2) घुड़सवार – अश्व (3) हाथी – गज। कौन-से सही हैं?

  • A. केवल 1 और 2
  • B. केवल 2 और 3
  • C. केवल 1 और 3
  • D. 1, 2 और 3 ✓
सही उत्तर: D — 1, 2 और 3
व्याख्या (Explanation):
तीनों युग्म सही हैं, ये सेना के अंग हैं।

प्रश्न 33: मौर्य सेना के संगठन के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है?

  • A. केवल पैदल सेना थी
  • B. चार अंग – पैदल, घुड़सवार, रथ, हाथी ✓
  • C. केवल घुड़सवार सेना
  • D. केवल हाथी सेना
सही उत्तर: B — चार अंग – पैदल, घुड़सवार, रथ, हाथी
व्याख्या (Explanation):
मौर्य सेना चतुरंगिणी थी, जिसमें चार अंग शामिल थे।

प्रश्न 34: निम्नलिखित में से कौन-सा पाटलिपुत्र प्रशासन की समिति का कार्य नहीं था?

  • A. उद्योग नियंत्रण
  • B. जन्म-मृत्यु पंजीकरण
  • C. कर निर्धारण
  • D. धार्मिक अनुष्ठान ✓
सही उत्तर: D — धार्मिक अनुष्ठान
व्याख्या (Explanation):
समितियाँ प्रशासनिक कार्य करती थीं, धार्मिक अनुष्ठान नहीं।

प्रश्न 35: पाटलिपुत्र प्रशासन के संबंध में मेगस्थनीज ने कितनी समितियों का उल्लेख किया?

  • A. 4
  • B. 5
  • C. 6 ✓
  • D. 7
सही उत्तर: C — 6
व्याख्या (Explanation):
नगर प्रशासन 6 समितियों में विभाजित था, अन्य विकल्प गलत हैं।

प्रश्न 36: कथन (A): मौर्यकाल में जासूसों का उपयोग प्रशासनिक नियंत्रण हेतु होता था। कारण (R): अर्थशास्त्र में गुप्तचर तंत्र का विस्तृत वर्णन है।

  • A. दोनों सही और R व्याख्या है ✓
  • B. दोनों सही पर R व्याख्या नहीं
  • C. A सही, R गलत
  • D. A गलत, R सही
सही उत्तर: A — दोनों सही और R व्याख्या है
व्याख्या (Explanation):
अर्थशास्त्र में वर्णित गुप्तचर तंत्र प्रशासनिक नियंत्रण के लिए था।

प्रश्न 37: मौर्यकालीन गुप्तचर व्यवस्था के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है?

  • A. केवल सैनिकों पर निगरानी
  • B. दो प्रकार के जासूस – स्थिर और भ्रमणशील ✓
  • C. केवल विदेशी गतिविधियों की जानकारी
  • D. केवल व्यापारिक जानकारी
सही उत्तर: B — दो प्रकार के जासूस – स्थिर और भ्रमणशील
व्याख्या (Explanation):
गुप्तचर प्रणाली में स्थिर (संस्थ) और भ्रमणशील (संचार) जासूस होते थे।

प्रश्न 38: युग्मों पर विचार करें: (1) सीताध्यक्ष – कृषि (2) लोहाध्यक्ष – धातु (3) पण्याध्यक्ष – व्यापार। कौन-से युग्म सही हैं?

  • A. केवल 1 और 2
  • B. केवल 2 और 3
  • C. केवल 1 और 3
  • D. 1, 2 और 3 ✓
सही उत्तर: D — 1, 2 और 3
व्याख्या (Explanation):
तीनों अध्यक्ष अपने-अपने विभागों के प्रमुख थे, सभी युग्म सही हैं।

प्रश्न 39: निम्नलिखित में से ‘अध्यक्ष’ के संबंध में कौन-सा कथन सही है?

  • A. वे केवल न्यायिक कार्य करते थे
  • B. वे विभागीय प्रमुख होते थे ✓
  • C. वे सेना का नेतृत्व करते थे
  • D. वे केवल धार्मिक कार्य करते थे
सही उत्तर: B — वे विभागीय प्रमुख होते थे
व्याख्या (Explanation):
अध्यक्ष विभिन्न विभागों के प्रमुख थे, अन्य कार्य उनके मुख्य दायित्व नहीं थे।

प्रश्न 40: कथन (A): मौर्य काल में अंतरराष्ट्रीय व्यापार विकसित था। कारण (R): हेल्लेनिस्टिक विश्व से संबंध स्थापित थे।

  • A. दोनों सही और R व्याख्या है ✓
  • B. दोनों सही पर R व्याख्या नहीं
  • C. A सही, R गलत
  • D. A गलत, R सही
सही उत्तर: A — दोनों सही और R व्याख्या है
व्याख्या (Explanation):
हेल्लेनिस्टिक संबंधों से अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा मिला, दोनों कथन जुड़े हैं।

प्रश्न 41: अशोक के धम्म में किसका विरोध किया गया?

  • A. सत्य
  • B. अहिंसा
  • C. क्रूरता ✓
  • D. दया
सही उत्तर: C — क्रूरता
व्याख्या (Explanation):
धम्म में क्रूरता का विरोध और दया का समर्थन किया गया।

प्रश्न 42: मौर्य काल में ‘व्यापार मार्ग’ किससे जुड़े थे?

  • A. केवल समुद्र
  • B. केवल स्थल
  • C. स्थल और समुद्र दोनों ✓
  • D. केवल नदियाँ
सही उत्तर: C — स्थल और समुद्र दोनों
व्याख्या (Explanation):
व्यापार मार्ग स्थल और समुद्री दोनों प्रकार के थे।

प्रश्न 43: मौर्य काल में ‘सैनिक संगठन’ का प्रमुख कौन था?

  • A. अमात्य
  • B. समाहर्ता
  • C. सेनापति ✓
  • D. ग्रामिक
सही उत्तर: C — सेनापति
व्याख्या (Explanation):
सेनापति सेना का प्रमुख था, अन्य प्रशासनिक पद हैं।

प्रश्न 44: अशोक के धम्म में ‘सर्वधर्म समभाव’ का क्या अर्थ है?

  • A. एक धर्म का पालन
  • B. सभी धर्मों का सम्मान ✓
  • C. धर्म का त्याग
  • D. केवल बौद्ध धर्म
सही उत्तर: B — सभी धर्मों का सम्मान
व्याख्या (Explanation):
धम्म में सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना थी।

प्रश्न 45: कथन (A): अशोक के शिलालेख पूरे भारत में समान भाषा में हैं। कारण (R): उसने केवल संस्कृत का प्रयोग किया।

  • A. दोनों सही
  • B. दोनों गलत ✓
  • C. A सही, R गलत
  • D. A गलत, R सही
सही उत्तर: B — दोनों गलत
व्याख्या (Explanation):
शिलालेख विभिन्न भाषाओं और लिपियों में हैं, जिसमें मुख्यतः प्राकृत भाषा का उपयोग किया गया हैं। ________________________________________

प्रश्न 46: अशोक ने किस देश में बौद्ध धर्म का प्रचार नहीं किया?

  • A. श्रीलंका
  • B. यूनान
  • C. मिस्र
  • D. चीन ✓
सही उत्तर: D — चीन
व्याख्या (Explanation):
अशोक के समय चीन में बौद्ध धर्म का प्रत्यक्ष प्रचार प्रमाणित नहीं है।________________________________________

प्रश्न 47: मौर्य समाज में ‘दास’ किस स्थिति में थे?

  • A. पूर्ण स्वतंत्र
  • B. संपत्ति के रूप में ✓
  • C. उच्च अधिकारी
  • D. केवल सैनिक
सही उत्तर: B — संपत्ति के रूप में
व्याख्या (Explanation):
दासों को संपत्ति के रूप में माना जाता था, अन्य विकल्प गलत हैं।

प्रश्न 48: कथन (A): मौर्य काल में राज्य का व्यापार पर नियंत्रण था। कारण (R): अर्थशास्त्र में राज्य नियंत्रण की नीति बताई गई है।

  • A. दोनों सही और R व्याख्या है ✓
  • B. दोनों सही पर R व्याख्या नहीं
  • C. A सही, R गलत
  • D. A गलत, R सही
सही उत्तर: A — दोनों सही और R व्याख्या है
व्याख्या (Explanation):
अर्थशास्त्र राज्य नियंत्रण की नीति का समर्थन करता है, जिससे मौर्य अर्थव्यवस्था में राज्य की भूमिका स्पष्ट होती है।

प्रश्न 49: चंद्रगुप्त मौर्य ने किस यूनानी शासक को पराजित कर उससे पश्चिमोत्तर भारत के कई क्षेत्र प्राप्त किए?

  • A. सिकंदर
  • B. डेमेट्रियस
  • C. सेल्यूकस निकेटर ✓
  • D. मिनांडर
सही उत्तर: C — सेल्यूकस निकेटर
व्याख्या (Explanation):
सिकंदर की मृत्यु के बाद उसके साम्राज्य के पूर्वी भाग के शासक सेल्यूकस निकेटर ने भारत पर आक्रमण किया, पर लगभग 305 ई.पू. में चंद्रगुप्त मौर्य से हारकर उसे संधि करनी पड़ी। उसने पश्चिमोत्तर के कुछ प्रदेश दिए और बदले में चंद्रगुप्त ने उसे 500 हाथी भेंट किए। सिकंदर तो 325 ई.पू. में ही भारत से लौट गया था; मौर्य साम्राज्य का निर्माण उसके बाद हुआ। डेमेट्रियस और मिनांडर बाद के इंडो-यूनानी शासक थे, जिनमें मिनांडर (मिलिंद) बौद्ध भिक्षु नागसेन से संवाद के लिए जाना जाता है।

प्रश्न 50: अशोक के धम्म में निम्न में से क्या शामिल नहीं था?

  • A. माता-पिता का सम्मान
  • B. अहिंसा
  • C. पशु बलि का समर्थन ✓
  • D. सत्यवादिता
सही उत्तर: C — पशु बलि का समर्थन
व्याख्या (Explanation):
अशोक ने पशु बलि का विरोध किया, अन्य सभी धम्म के अंग थे।

प्रश्न 51: निम्नलिखित में से किस शिलालेख में कलिंग युद्ध के परिणामों का विस्तृत वर्णन मिलता है?

  • A. प्रथम शिलालेख
  • B. तेरहवाँ शिलालेख ✓
  • C. सातवाँ शिलालेख
  • D. बारहवाँ शिलालेख
सही उत्तर: B — तेरहवाँ शिलालेख
व्याख्या (Explanation):
अशोक के तेरहवें वृहत शिलालेख में कलिंग युद्ध के परिणामों का विस्तार से वर्णन मिलता है। इसमें युद्ध के बाद हुई भारी जनहानि, अशोक के पश्चाताप, और उनके द्वारा युद्ध नीति छोड़कर ‘धम्म नीति’ अपनाने का उल्लेख है।

प्रश्न 52: कथन (A): कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने विस्तारवादी नीति छोड़ दी। कारण (R): उसने ‘धम्म विजय’ को प्राथमिकता दी।

  • A. दोनों सही और R सही व्याख्या है ✓
  • B. दोनों सही पर R व्याख्या नहीं
  • C. A सही, R गलत
  • D. A गलत, R सही
सही उत्तर: A — दोनों सही और R सही व्याख्या है
व्याख्या (Explanation):
कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने सैन्य विस्तार कम किया और धम्म नीति को प्राथमिकता दी, परन्तु प्रशासनिक विस्तार जारी रहा।

प्रश्न 53: अशोक के धम्म का मुख्य आधार क्या था?

  • A. कर्मकांड
  • B. धार्मिक कट्टरता
  • C. नैतिक आचरण ✓
  • D. सैन्य अनुशासन
सही उत्तर: C — नैतिक आचरण
व्याख्या (Explanation):
धम्म नैतिकता व सदाचार पर आधारित था, अन्य विकल्प इससे मेल नहीं खाते।

प्रश्न 54: कथन (A): बिंदुसार ने दक्षिण भारत तक साम्राज्य फैलाया। कारण (R): उसने चोल और पांड्य राज्यों को जीता।

  • A. दोनों सही
  • B. दोनों गलत
  • C. A सही, R गलत ✓
  • D. A गलत, R सही
सही उत्तर: C — A सही, R गलत
व्याख्या (Explanation):
बिंदुसार ने दक्षिण भारत तक अभियान भेजे, परंतु चोल-पांड्य राज्य उसके अधीन नहीं हुए। इसलिए R गलत है।

प्रश्न 55: ‘धम्म’ के अंतर्गत क्या शामिल था?

  • A. यज्ञ
  • B. अहिंसा ✓
  • C. युद्ध
  • D. कराधान
सही उत्तर: B — अहिंसा
व्याख्या (Explanation):
धम्म में अहिंसा और नैतिकता शामिल थी, यज्ञ/युद्ध/कर नहीं।

प्रश्न 56: कथन (A): अशोक ने सभी धर्मों का सम्मान किया। कारण (R): उसने केवल बौद्ध धर्म को बढ़ावा दिया।

  • A. दोनों सही
  • B. दोनों गलत
  • C. A सही, R गलत ✓
  • D. A गलत, R सही
सही उत्तर: C — A सही, R गलत
व्याख्या (Explanation):
अशोक ने सहिष्णुता अपनाई, केवल बौद्ध धर्म तक सीमित नहीं था।

प्रश्न 57: ‘अर्थशास्त्र’ में किस विषय पर विस्तृत चर्चा है?

  • A. कला
  • B. कूटनीति ✓
  • C. संगीत
  • D. ज्योतिष
सही उत्तर: B — कूटनीति
व्याख्या (Explanation):
अर्थशास्त्र में राज्य संचालन, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और प्रशासन का व्यापक वर्णन है।

प्रश्न 58: ‘नगर प्रशासन’ में मेगस्थनीज के अनुसार कितनी समितियाँ थीं?

  • A. 4
  • B. 5
  • C. 6 ✓
  • D. 8
सही उत्तर: C — 6
व्याख्या (Explanation):
नगर प्रशासन 6 समितियों में विभाजित था, अन्य संख्याएँ गलत हैं।

प्रश्न 59: जैन परंपरा के अनुसार चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन के अंतिम चरण से संबंधित सही कथन क्या है?

  • A. उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया और पाटलिपुत्र में जीवन व्यतीत किया
  • B. उन्होंने सैन्य अभियान जारी रखे
  • C. उन्होंने श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) में जैन संन्यास ग्रहण किया ✓
  • D. वे यूनान चले गए
सही उत्तर: C — उन्होंने श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) में जैन संन्यास ग्रहण किया
व्याख्या (Explanation):
चंद्रगुप्त मौर्य के संबंध में जैन परंपरा के अनुसार, उन्होंने अपने जीवन के अंतिम चरण में जैन आचार्य भद्रबाहु के साथ श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) में संन्यास (सल्लेखना) ग्रहण किया। ________________________________________

प्रश्न 60: कथन (A): अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद बौद्ध धर्म अपनाया। कारण (R): कलिंग युद्ध में अत्यधिक जनहानि हुई।

  • A. दोनों सही और R, A की सही व्याख्या है ✓
  • B. दोनों सही पर R सही व्याख्या नहीं है
  • C. A सही, R गलत
  • D. A गलत, R सही
सही उत्तर: A — दोनों सही और R, A की सही व्याख्या है
व्याख्या (Explanation):
युद्ध की भयावहता ने अशोक को बौद्ध धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया, दोनों कथन जुड़े हैं।

प्रश्न 61: ‘लघु स्तंभ लेख’ का उदाहरण कौन-सा है?

  • A. प्रयाग स्तंभ लेख
  • B. सारनाथ स्तंभ लेख ✓
  • C. गिरनार शिलालेख
  • D. धौली शिलालेख
सही उत्तर: B — सारनाथ स्तंभ लेख
व्याख्या (Explanation):
सारनाथ स्तंभ लेख को लघु स्तंभ लेखों में गिना जाता है, जिनमें मुख्यतः संघ (बौद्ध संघ) से संबंधित निर्देश दिए गए हैं।

प्रश्न 62: मौर्य काल में ‘सीताध्यक्ष’ का कार्य क्या था?

  • A. सेना संचालन
  • B. कृषि देखरेख ✓
  • C. न्याय देना
  • D. व्यापार नियंत्रण
सही उत्तर: B — कृषि देखरेख
व्याख्या (Explanation):
सीताध्यक्ष कृषि और खेतों की देखरेख करता था।

प्रश्न 63: ‘रुम्मिनदेई’ अभिलेख किससे संबंधित है?

  • A. बुद्ध का जन्मस्थान ✓
  • B. युद्ध
  • C. कर नीति
  • D. प्रशासन
सही उत्तर: A — बुद्ध का जन्मस्थान
व्याख्या (Explanation):
यह अभिलेख लुंबिनी (बुद्ध जन्मस्थान) से संबंधित है।

प्रश्न 64: ‘पंचमार्क सिक्के’ सर्वप्रथम किस काल में प्रचलन में आए?

  • A. गुप्त काल
  • B. मौर्य काल
  • C. कुषाण काल
  • D. मौर्य-पूर्व काल ✓
सही उत्तर: D — मौर्य-पूर्व काल
व्याख्या (Explanation):
पंचमार्क सिक्कों की शुरुआत मौर्य-पूर्व काल में हुई थी, लेकिन इनका व्यापक प्रचलन मौर्य काल में हुआ। इसलिए केवल “मौर्य काल से संबंधित” कहना आंशिक सत्य है।

प्रश्न 65: चंद्रगुप्त और सेल्युकस के बीच संधि का परिणाम क्या था?

  • A. युद्ध जारी रहा
  • B. वैवाहिक संबंध और क्षेत्रीय समझौता ✓
  • C. केवल व्यापार समझौता
  • D. मौर्य पराजय
सही उत्तर: B — वैवाहिक संबंध और क्षेत्रीय समझौता
व्याख्या (Explanation):
संधि में क्षेत्रीय हस्तांतरण व वैवाहिक संबंध स्थापित हुए, अन्य गलत हैं।

प्रश्न 66: ‘धौली’ और ‘जौगढ़’ शिलालेख किससे संबंधित हैं?

  • A. बौद्ध परिषद
  • B. कलिंग प्रशासन ✓
  • C. कर नीति
  • D. विदेश नीति
सही उत्तर: B — कलिंग प्रशासन
व्याख्या (Explanation):
ये विशेष शिलालेख कलिंग क्षेत्र के प्रशासन हेतु जारी किए गए थे।

प्रश्न 67: निम्न में से कौन-सा अशोक का लघु शिलालेख (Minor Rock Edict) है?

  • A. कलिंग शिलालेख
  • B. मास्की अभिलेख ✓
  • C. गिरनार शिलालेख
  • D. धौली शिलालेख
सही उत्तर: B — मास्की अभिलेख
व्याख्या (Explanation):
मास्की लघु शिलालेख है जहाँ ‘अशोक’ नाम मिलता है, अन्य प्रमुख शिलालेख हैं।

प्रश्न 68: अशोक के स्तंभ लेख (Pillar Edicts) मुख्यतः किससे संबंधित हैं?

  • A. विदेशी संबंध
  • B. प्रशासनिक और नैतिक निर्देश ✓
  • C. सैन्य संगठन
  • D. कर नीति
सही उत्तर: B — प्रशासनिक और नैतिक निर्देश
व्याख्या (Explanation):
स्तंभ लेखों में नैतिकता व प्रशासनिक निर्देश हैं, अन्य विषय प्रमुख नहीं हैं।

प्रश्न 69: मौर्यकाल में ‘सेनापति’ का कार्य क्या था?

  • A. न्याय देना
  • B. सेना का नेतृत्व ✓
  • C. कर संग्रह
  • D. धार्मिक कार्य
सही उत्तर: B — सेना का नेतृत्व
व्याख्या (Explanation):
सेनापति सेना का प्रमुख था, अन्य कार्य अलग पदों के थे।

प्रश्न 70: ‘इंडिका’ के अनुसार भारतीयों की विशेषता क्या थी?

  • A. युद्धप्रिय
  • B. असत्यवादी
  • C. ईमानदार ✓
  • D. आलसी
सही उत्तर: C — ईमानदार
व्याख्या (Explanation):
इंडिका में भारतीयों को सामान्यतः सत्यवादी और ईमानदार बताया गया है। ________________________________________

प्रश्न 71: ‘महामात्र’ का कार्य क्या था?

  • A. केवल सेना संचालन
  • B. प्रशासनिक कार्य ✓
  • C. व्यापार नियंत्रण
  • D. शिक्षा देना
सही उत्तर: B — प्रशासनिक कार्य
व्याख्या (Explanation):
‘महामात्र’ उच्च प्रशासनिक अधिकारी थे, जिन्हें विभिन्न कार्यों जैसे धम्म प्रचार, न्याय, प्रांतीय प्रशासन के लिए नियुक्त किया जाता था। ये विशेष कार्यों हेतु अलग-अलग प्रकार के होते थे (जैसे धम्म महामात्र)।

प्रश्न 72: ‘तक्षशिला’ मौर्य काल में क्या था?

  • A. राजधानी
  • B. धार्मिक केंद्र
  • C. प्रांतीय मुख्यालय ✓
  • D. व्यापारिक बंदरगाह
सही उत्तर: C — प्रांतीय मुख्यालय
व्याख्या (Explanation):
तक्षशिला प्रांतीय प्रशासनिक केंद्र था, राजधानी पाटलिपुत्र थी।

प्रश्न 73: ‘सप्तांग सिद्धांत’ किससे संबंधित है?

  • A. धर्म
  • B. अर्थशास्त्र ✓
  • C. चिकित्सा
  • D. ज्योतिष
सही उत्तर: B — अर्थशास्त्र
व्याख्या (Explanation):
सप्तांग सिद्धांत राज्य के सात अंगों का वर्णन करता है, जो अर्थशास्त्र में है।

प्रश्न 74: अशोक के अभिलेखों में ‘प्रियदर्शी’ किसे कहा गया है?

  • A. बिंदुसार
  • B. चंद्रगुप्त
  • C. अशोक ✓
  • D. कौटिल्य
सही उत्तर: C — अशोक
व्याख्या (Explanation):
अशोक ने स्वयं को ‘देवानांप्रिय प्रियदर्शी’ कहा, अन्य व्यक्तियों से संबंधित नहीं।

प्रश्न 75: मौर्य काल में प्रांतों का शासन कौन करता था?

  • A. ग्रामिक
  • B. युवराज ✓
  • C. सेनापति
  • D. महामात्र
सही उत्तर: B — युवराज
व्याख्या (Explanation):
प्रांतों का शासन प्रायः युवराज या राजकुमार करते थे, अन्य स्थानीय/विशेष अधिकारी थे।

प्रश्न 76: मौर्य प्रशासन में ‘अमात्य’ कौन थे?

  • A. सैनिक अधिकारी
  • B. मंत्री/अधिकारी ✓
  • C. करदाता
  • D. व्यापारी
सही उत्तर: B — मंत्री/अधिकारी
व्याख्या (Explanation):
अमात्य उच्च अधिकारी/मंत्री थे, अन्य भूमिकाएँ भिन्न हैं।

प्रश्न 77: ‘धम्म महामात्र’ का कार्य क्या था?

  • A. सेना का नेतृत्व
  • B. कर वसूली
  • C. धार्मिक नीति का प्रचार ✓
  • D. न्याय देना
सही उत्तर: C — धार्मिक नीति का प्रचार
व्याख्या (Explanation):
धम्म महामात्र अशोक की धर्म नीति के प्रचार हेतु नियुक्त थे, अन्य कार्य अलग अधिकारियों के थे।

प्रश्न 78: अशोक के शिलालेख किस लिपि में लिखे गए थे?

  • A. देवनागरी
  • B. ब्राह्मी ✓
  • C. शारदा
  • D. ग्रंथ
सही उत्तर: B — ब्राह्मी
व्याख्या (Explanation):
अधिकांश अभिलेख ब्राह्मी लिपि में हैं, परंतु उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में खरोष्ठी लिपि का भी उपयोग हुआ।

प्रश्न 79: मेगस्थनीज के अनुसार भारतीय समाज कितने वर्गों में विभाजित था?

  • A. 4
  • B. 5
  • C. 6
  • D. 7 ✓
सही उत्तर: D — 7
व्याख्या (Explanation):
मेगस्थनीज ने समाज को 7 वर्गों में बताया, अन्य संख्याएँ गलत हैं।

प्रश्न 80: बिंदुसार को यूनानी स्रोतों में किस नाम से जाना जाता है?

  • A. अमित्रघात
  • B. अमितोखेट्स ✓
  • C. देवप्रिय
  • D. प्रियदर्शी
सही उत्तर: B — अमितोखेट्स
व्याख्या (Explanation):
यूनानी स्रोतों में बिंदुसार को “अमित्रोचेट्स/अमित्रघात” कहा गया है, जिसका अर्थ “शत्रुओं का संहारक” है। यह नाम संस्कृत “अमित्रघात” से व्युत्पन्न माना जाता है।

प्रश्न 81: ‘सिंह स्तंभ शीर्ष’ (Lion Capital) कहाँ स्थित है?

  • A. सांची
  • B. सारनाथ ✓
  • C. बोधगया
  • D. अमरावती
सही उत्तर: B — सारनाथ
व्याख्या (Explanation):
सारनाथ का सिंह स्तंभ शीर्ष प्रसिद्ध मौर्यकालीन कला का उदाहरण है।

प्रश्न 82: निम्न में से कौन-सा कर व्यापार पर लगाया जाता था?

  • A. भाग
  • B. बलि
  • C. शुल्क ✓
  • D. भोग
सही उत्तर: C — शुल्क
व्याख्या (Explanation):
‘शुल्क’ व्यापार पर लगाया जाने वाला कर था, अन्य अलग प्रकार के कर हैं।

प्रश्न 83: मौर्यकाल में ‘भाग’ कर किससे संबंधित था?

  • A. व्यापार कर
  • B. भूमि उपज का हिस्सा ✓
  • C. आयात शुल्क
  • D. जल कर
सही उत्तर: B — भूमि उपज का हिस्सा
व्याख्या (Explanation):
‘भाग’ भूमि उपज का हिस्सा था, अन्य कर अलग थे।

प्रश्न 84: ‘यवन’ शब्द का प्रयोग किसके लिए हुआ है?

  • A. भारतीय
  • B. यूनानी ✓
  • C. चीनी
  • D. फारसी
सही उत्तर: B — यूनानी
व्याख्या (Explanation):
‘यवन’ शब्द यूनानियों के लिए प्रयुक्त हुआ है।

प्रश्न 85: ‘धम्म’ के अंतर्गत अशोक ने किसे प्रोत्साहित किया?

  • A. युद्ध
  • B. कर वृद्धि
  • C. सहिष्णुता ✓
  • D. विलासिता
सही उत्तर: C — सहिष्णुता
व्याख्या (Explanation):
धम्म में सहिष्णुता व सदाचार को बढ़ावा दिया गया।

प्रश्न 86: अशोक के स्तंभ लेखों में मुख्यतः किस विषय पर जोर दिया गया है?

  • A. युद्ध नीति
  • B. नैतिकता, धर्ममहामात्रों की भूमिका तथा धार्मिक सहिष्णुता ✓
  • C. कराधान
  • D. सैन्य संगठन
सही उत्तर: B — नैतिकता, धर्ममहामात्रों की भूमिका तथा धार्मिक सहिष्णुता
व्याख्या (Explanation):
अशोक के स्तंभ लेखों में धम्म के व्यावहारिक पहलुओं, जैसे नैतिक आचरण, प्रजा-कल्याण, धार्मिक सहिष्णुता तथा धर्ममहामात्रों की भूमिका पर विशेष बल दिया गया है। ये लेख प्रशासनिक व्यवस्था के मानवीय पक्ष को भी दर्शाते हैं।

प्रश्न 87: मौर्य काल में अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार क्या था?

  • A. उद्योग
  • B. व्यापार
  • C. कृषि ✓
  • D. खनन
सही उत्तर: C — कृषि
व्याख्या (Explanation):
कृषि अर्थव्यवस्था का आधार थी, अन्य क्षेत्र सहायक थे।

प्रश्न 88: अशोक के अनुसार ‘धम्म विजय’ का अर्थ क्या था?

  • A. सैन्य विजय
  • B. धार्मिक विजय
  • C. नैतिक विजय ✓
  • D. आर्थिक विजय
सही उत्तर: C — नैतिक विजय
व्याख्या (Explanation):
धम्म विजय का अर्थ नैतिक मूल्यों के माध्यम से विजय है, न कि युद्ध द्वारा।

प्रश्न 89: निम्नलिखित में से कौन-सा अशोक के प्रमुख शिलालेखों की विशेषता है?

  • A. केवल धार्मिक उपदेश
  • B. केवल प्रशासनिक आदेश
  • C. धम्म नीति के साथ प्रशासनिक निर्देशों का समन्वय ✓
  • D. युद्ध की रणनीति
सही उत्तर: C — धम्म नीति के साथ प्रशासनिक निर्देशों का समन्वय
व्याख्या (Explanation):
अशोक के प्रमुख शिलालेखों में धम्म नीति (नैतिकता, सहिष्णुता, अहिंसा) के साथ-साथ प्रशासनिक निर्देशों का भी उल्लेख मिलता है।________________________________________

प्रश्न 90: ‘अर्थशास्त्र’ के अनुसार राज्य का प्रमुख कौन है?

  • A. मंत्री
  • B. राजा ✓
  • C. सेनापति
  • D. पुरोहित
सही उत्तर: B — राजा
व्याख्या (Explanation):
राजा राज्य का केंद्र है, अन्य सहायक अंग हैं।

प्रश्न 91: मौर्य सम्राट अशोक ने कलिंग का युद्ध किस वर्ष लड़ा था?

  • A. 321 ई.पू.
  • B. 261 ई.पू. ✓
  • C. 185 ई.पू.
  • D. 232 ई.पू.
सही उत्तर: B — 261 ई.पू.
व्याख्या (Explanation):
अशोक के राज्याभिषेक के आठवें वर्ष (लगभग 261 ई.पू.) में कलिंग युद्ध हुआ। भारी जनहानि देखकर अशोक ने युद्ध त्याग दिया और बौद्ध धर्म अपनाकर 'धम्म' की नीति अपनाई। इस युद्ध का वर्णन उसके 13वें शिलालेख में मिलता है। 321 ई.पू. लगभग वह समय है जब चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य साम्राज्य की स्थापना की। 185 ई.पू. में अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ की हत्या पुष्यमित्र शुंग ने की और मौर्य वंश समाप्त हुआ। 232 ई.पू. अशोक की मृत्यु का लगभग वर्ष माना जाता है।

प्रश्न 92: ‘ग्रामिक’ का कार्य क्या था?

  • A. सेना का नेतृत्व
  • B. गाँव का प्रशासन ✓
  • C. कर वसूली
  • D. न्याय देना
सही उत्तर: B — गाँव का प्रशासन
व्याख्या (Explanation):
ग्रामिक गाँव का प्रमुख था, अन्य कार्य अलग अधिकारियों के थे।

प्रश्न 93: अशोक के ‘धम्म’ का मुख्य उद्देश्य क्या था?

  • A. साम्राज्य विस्तार
  • B. कर वृद्धि
  • C. नैतिक जीवन का प्रचार ✓
  • D. सैन्य शक्ति बढ़ाना
सही उत्तर: C — नैतिक जीवन का प्रचार
व्याख्या (Explanation):
धम्म नैतिकता और सहिष्णुता पर आधारित था, अन्य उद्देश्य प्राथमिक नहीं थे।

प्रश्न 94: ‘समाहर्ता’ का कार्य क्या था?

  • A. न्याय देना
  • B. सेना का संचालन
  • C. राजस्व संग्रह ✓
  • D. विदेश नीति
सही उत्तर: C — राजस्व संग्रह
व्याख्या (Explanation):
समाहर्ता राजस्व संग्रह का प्रमुख अधिकारी था, अन्य कार्य अन्य पदों के थे।

प्रश्न 95: मौर्य साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी?

  • A. तक्षशिला
  • B. उज्जैन
  • C. पाटलिपुत्र ✓
  • D. काशी
सही उत्तर: C — पाटलिपुत्र
व्याख्या (Explanation):
पाटलिपुत्र मौर्य राजधानी थी, अन्य शहर प्रांतीय केंद्र थे।

प्रश्न 96: कौटिल्य का वास्तविक नाम क्या था?

  • A. विष्णुगुप्त ✓
  • B. चाणक्य
  • C. कात्यायन
  • D. पाणिनि
सही उत्तर: A — विष्णुगुप्त
व्याख्या (Explanation):
कौटिल्य का वास्तविक नाम विष्णुगुप्त माना जाता है। ‘चाणक्य’ उनका प्रचलित नाम है, जबकि ‘कौटिल्य’ उनके गोत्र (कुटिल) से व्युत्पन्न नाम माना जाता है। अन्य विकल्प भिन्न विद्वानों के नाम हैं।________________________________________

प्रश्न 97: अशोक के अभिलेखों में ‘देवानांप्रिय प्रियदर्शी’ का क्या अर्थ है?

  • A. देवताओं का राजा
  • B. देवताओं का प्रिय ✓
  • C. जनता का प्रिय
  • D. धर्म का रक्षक
सही उत्तर: B — देवताओं का प्रिय
व्याख्या (Explanation):
‘देवानांप्रिय’ का अर्थ देवताओं का प्रिय है, अन्य विकल्प अर्थ से मेल नहीं खाते।

प्रश्न 98: अर्थशास्त्र में मुख्यतः किस विषय का वर्णन है?

  • A. धार्मिक अनुष्ठान
  • B. काव्य और साहित्य
  • C. राज्य प्रशासन और अर्थव्यवस्था ✓
  • D. चिकित्सा विज्ञान
सही उत्तर: C — राज्य प्रशासन और अर्थव्यवस्था
व्याख्या (Explanation):
अर्थशास्त्र राज्य-प्रशासन, अर्थव्यवस्था व कूटनीति पर आधारित है, अन्य विषय इसमें प्रमुख नहीं हैं।

प्रश्न 99: ‘इंडिका’ ग्रंथ किसने लिखा था?

  • A. फाह्यान
  • B. मेगस्थनीज ✓
  • C. ह्वेनसांग
  • D. कौटिल्य
सही उत्तर: B — मेगस्थनीज
व्याख्या (Explanation):
मेगस्थनीज ने मौर्यकालीन भारत का वर्णन ‘इंडिका’ में किया, अन्य यात्री बाद के काल के हैं।

प्रश्न 100: चंद्रगुप्त मौर्य के उदय में किसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है?

  • A. कौटिल्य ✓
  • B. मेगस्थनीज
  • C. अशोक
  • D. बिंदुसार
सही उत्तर: A — कौटिल्य
व्याख्या (Explanation):
कौटिल्य ने चंद्रगुप्त को प्रशिक्षित कर नंदों को हराने में मदद की, बाकी विकल्प सहायक या बाद के व्यक्ति हैं।

Scroll to Top